फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Festival

एक सप्ताह चले वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन

विज्ञापन
Festival
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पिछले एक सप्ताह से जारी वन महोत्सव कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा की देखरेख में कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने अपने घरों व आसपास पौधे लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन के मौके पर कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि इसके पीछे का उद्देश्य स्वयंसेवकों के बीच पौधे लगाने के साथ पौधों के पोषण के लिए जागरूकता और देखभाल की भावना पैदा करना था। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष का वृक्ष उत्सव ऑनलाइन मनाया गया और स्वयंसेवकों को घरों और इलाकों में पौधे लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे हमारी नई पीढ़ी के बीच पेड़ लगाने के महत्व और उनमें जीवन के लिए वृक्षों के औषधीय मूल्यों के प्रति उत्साह वापस आएगा। चूंकि, पौधे मिट्टी के कटाव को रोकने, ग्लोबल वार्मिंग को रोकने और प्रदूषण को कम करने में मदद करने के साथ ऑक्सीजन उत्सर्जक के रूप में काम करते हैं, लिहाजा सभी स्वयंसेवकों ने अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों से एक-एक पौधा लगाने की अपील की। इस एक सप्ताह लंबी गतिविधि में प्रो. ऋतु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंदराल का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed