फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers engaged in covering the paddy crop

धान की फसल को समेटने में जुटे किसान

विज्ञापन
Farmers engaged in covering the paddy crop
बिलावर में धान की कटाई में लगे किसान। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के निचले क्षेत्रों के किसान इन दिनों धान की फसल को समेटने के काम में लगे हैं। ज्यादातर गांव में किसानों को इन दिनों अपने परिवारों सहित धान की फसल की कटाई का काम करते हुए देखा जा सकता है। किसान प्रेमचंद ने बताया कि 3 दिन पूर्व इलाके में हुई बारिश से फसल की कटाई का काम लंबित हो गया था। किसान दर्पण कुमार ने कहा के मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए वह जल्द से जल्द फसल को समेटने के काम में लगे हुए हैं। किसान उत्तम चंद ने कहा कि अगर एक सप्ताह के लिए बारिश नहीं होती है तो ज्यादातर किसान धान की फसल को इकट्ठा करने का काम पूरा कर लेंगे। बता दें कि उपमंडल के जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था है उन इलाकों के किसानों ने धान की फसल को इकट्ठा करने का काम पूरा कर लिया है। वहीं जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है और जो इलाके पहाड़ी हैं उन इलाकों में धान की फसल की कटाई का काम 15 दिन पूर्व शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed