{"_id":"6175b66f18100a385a43dfd4","slug":"farmers-demonstrated-against-the-government-kathua-news-jmu2465119119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ किया किसानों ने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जराई गांव में प्रशासन और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान, संवाद।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। धान खरीद केंद्र में हुए जलभराव से परेशान जराई गांव के किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। रविवार को गांव के दर्जनों किसानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी किसानों का नेतृत्व कर रही गांव की सरपंच आराधना अंदोत्रा ने कहा कि धान उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए आज तक विभाग पक्की मंडी की व्यवस्था नही कर पाया है। रावी दरिया में जगह मिलने के बावजूद धान खरीद की मंडियां खेतों में लगाई जा रही है। जहां पिछले चौबीस घंटों से हो रही बारिश के कारण किसानों की फसल अब भगवान के भरोसे है। क्योंकि जहां पर मंडी बनाई गई है वहां भूमिगत जलस्तर ऊंचा है। ऐसे में वहां भरा पानी कई दिनों में नही सूख पाएगा। जिससे मंडी में पड़ी किसानों की हजारों कुंतल फसल का क्या होगा। वहीं प्रदर्शन में शामिल तरसेम लाल ने कहा कि हर साल लगने वाली मंडी के लिए निश्चित स्थान का चयन न होने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। अगर रावी दरिया स्थित जमीन में मंडी होती तो वहां की सूखी जमीन में पानी का असर भी कम होता और किसानों को नुकसान नही उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले गेंहू की फसल को हुए नुकसान का अब तक सरकार से कोई मुआवजा नही मिला है अब धान पर मंडरा रहा खतरा उन्हें और डरा रहा है। उन्होंने रावी दरिया में मंडी का निर्माण जल्द पूरा करवाकर भविष्य में वहां मंडी स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।