{"_id":"0e77132fe5ca73a8401bbc1d36533ee6","slug":"failure-to-give-notice-of-the-order-lnbrdaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर लंबरदारों को नोटिस देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर लंबरदारों को नोटिस देने का आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 30 Oct 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई कवायद में प्रशासन सख्ती के मूड में है। राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के फील्ड स्टाफ के साथ आयोजित बैठक में लंबरदारों की गैर हाजिरी पर जिला चुनाव अधिकारी डा. शाहिद इकबाल ने कड़ा संज्ञान लिया।
विज्ञापन
चुनावी तैयारियों के लिए आयोजित बैठक को बेहद महत्वपूर्ण करार देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि गैर मौजूद लंबरदाराें सहित अन्य मुलाजिमों के खिलाफ नोटिस लिकाला जाए। उन्होंने कहा कि नोटिस में मुलाजिमों से पूछा जाए कि क्यों न उन्हें इस लापरवाही के लिए बर्खास्त कर दिया जाए?
विज्ञापन
जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान निचले मुलाजिमों से लेकर बड़े अफसर भी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के पालन के लिए बाध्य हैं।
उन्होंने दो टूक कहा कि लंबरदारों के खिलाफ कड़े संज्ञान को सुनिश्चित किया जाए। बहरहाल इस बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि लंबरदार और चौकीदार सरकारी कामकाज की रीढ़ होते हैं।
विज्ञापन
चुनावी तैयारियों में बेहतर काम करने वालों को बाकायदा पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पहले स्थान पर आंके जाने पर 5 हजार, दूसरे स्थान के लिए 3 हजार और तीसरे स्थान के लिए 2 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पांच सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को 500 रुपये सहित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।