{"_id":"613f9f968ebc3e5f2632a777","slug":"extra-fare-kathua-news-jmu2435757134","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के साथ हो रही लूट का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित यात्री किराया लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते भुलड़ी वासी, विज्ञप्ति।
- फोटो : KATHUA
Link Copied
कठुआ। बनी-ढग्गर मार्ग पर चलने वाले यात्री वाहन यात्रियों से अधिक किराया वसूल रहे हैं। लोगों ने इसका विरोध लगातार तीसरे भी दिन जारी रखा। सोमवार को भुलडी में दर्जनों स्थानीय लोगों ने बनी-ढग्गर मार्ग को जाम कर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो दिनों में तय किराए पर वाहनों का परिचालन नहीं हुआ तो वह इस मार्ग से किसी भी वाहन को गुजरने नहीं देंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल रतनचंद ने रोष जताते हुए कहा कि मार्ग पर चलने वाली मिनी बसों और सूमो के चालक यहां आरटीओ के निर्धारित किए 27 रुपये किराए के स्थान पर 50 रुपये वसूले रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। इसका विरोध तीन दिनों से जारी है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी दो दिनों तक वह इसी तरह अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे। ताकि, प्रशासन का ध्यान इस ओर जाए। प्रशासन इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किराए को लागू करे। अगर यह भी संभव न हो तो लोगों की सुविधा को देखते हुए आरटीसी बस उपलब्ध कराए। अगर इसके बाद भी लोगों के साथ हो रही लूट पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई नहीं होती है, तो मजबूरन लोग कठुआ आरटीओ कार्यालय में जाकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।