{"_id":"629a508cca9739311045e3b3","slug":"expressed-anger-over-target-killings-in-kashmir-valley-kathua-news-jmu2611700189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में हो रही टारगेट किलिंग पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में हो रही टारगेट किलिंग पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग और जनहित के विभिन्न अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने हड़ताल कर अपना रोष जताया। शुक्रवार को एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के आह्वान पर जिला एवं सत्र न्यायालय, राजस्व न्यायालय, एएलसी, रजिस्ट्रार कार्यालय आदि सहित अन्य अधीनस्थ न्यायालयों में कार्य ठप रहा।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान अजातशत्रु शर्मा ने कश्मीर घाटी में हो रही टारगेट किलिंग व विभिन्न अन्य स्थानीय मुद्दों पर रोष प्रकट किया। उन्होंने पाकिस्तान के आईएसआई के निर्देश पर काम कर रहे आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यकों और अन्य गैर-स्थानीय नागरिकों विशेष रूप से हिंदुओं की हत्याओं की कड़ी निंदा की। साथ ही शांति चाहने वाले मुस्लिमों की हत्या पर भी उन्होंने रोष जताया। उन्होंने कुलगाम जिला कश्मीर में बैंक शाखा प्रबंधक विजय कुमार पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की। शर्मा ने कहा कि बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से सरकारी अधिकारियों ने कोई सबक नहीं सीखा है और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और गृह मंत्री अमित शाह से केंद्र शासित प्रदेश की कश्मीर घाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने और आतंकवाद के खतरे पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आम लोगों को आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट देविंदर सिंह, महासचिव एडवोकेट कमलजीत सिंह व एडवोकेट राहुल खजूरिया, प्रवक्ता एडवोकेट गौरव सिंह, संयुक्त सचिव, एडवोकेट अमित शर्मा व एडवोकेट केशव वर्मा, कार्यकारी सदस्य एडवोकेट सौरव महाजन, एडवोकेट राजेश कुमार, एडवोकेट पंकज कुमार, एडवोकेट नीरज शर्मा, एडवोकेट उपासना गुप्ता आदि उपस्थित रहे।