फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Exercise for bus started in Degree College Bani

Kathua News: डिग्री कॉलेज बनी में बस सर्विस के लिए कवायद शुरू

Wed, 16 Apr 2025 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Exercise for bus started in Degree College Bani
कॉलेज प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर बैंक को बस उपलब्ध करवाने के लिए लिखा
विज्ञापन

बनी। राजकीय डिग्री कॉलेज बनी के छात्रों की मांग पर 13 साल बाद काम शुरू हो गया है। डिग्री कॉलेज प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर बैंक को सामुदायिक सामाजिक दायित्व के तहत कॉलेज बस उपलब्ध करवाने के लिए लिखा है। इसके लिए बाकायदा दस्तावेज भेजे गए हैं। सुविधा मिलने पर डिग्री कॉलेज के छात्र बनी कस्बे से सीधा कॉलेज तक आवाजाही कर सकेंगे।
राजकीय डिग्री कॉलेज बनी प्रधानाचार्य डॉ. मनोहर लाल ने बताया कि कॉलेज बस को लेकर विद्यार्थियों की लंबे समय से मांग थी। हाल में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पत्राचार के बाद जम्मू-कश्मीर बैंक को सीएसआर के तहत कॉलेज बस उपलब्ध करवाने के लिए लिखा गया है। कॉलेज बस मिलने से विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। चूंकि नौ किलोमीटर की दूरी उन्हें वाहन बदलकर तय करनी पड़ती थी। इस दूरी के बीच छात्रों के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में छात्रों की यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी अक्सर चार किलोमीटर पैदल चलकर और फिर पहाड़ी रास्ते से होकर कॉलेज पहुंचते हैं। यह बस रोजाना कॉलेज से बनी तक छात्रों को छोड़ने और लाने का काम करेगी। बनी तक आने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सड़क परिवहन की अच्छी सुविधा है, लेकिन बनी से कॉलेज के लिए कोई भी सार्वजनिक वाहन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि साल 2012 में बनी पुलिस थाने के भीतर हुए विस्फोट में कॉलेज की बस क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद कई बार विद्यार्थी कॉलेज बस उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। पुरानी बस की मरम्मत में नई बस जितना ही खर्चा आने का हवाला दिया जाता रहा। ऐसे में बच्चे सुविधा से वंचित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed