{"_id":"619fe5a442afb85cd6382df2","slug":"encroachment-free-38-kanal-area-kathua-news-jmu248593456","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण मुक्त हुआ 38 कनाल रकबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण मुक्त हुआ 38 कनाल रकबा
विज्ञापन
बसोहली। बसोहली के रैहण इलाके में वीरवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर खसरा नंबर 819/ 625 से 38 कनाल रकबा जेसीबी की मदद से खाली करवाया। हालांकि इस दौरान वहां के स्थानीय लोगों की ओर से विरोध भी दर्ज करवाया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों के मध्य तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन पुलिस ने बिना रुके विरोध दर्ज करवाने वाले लोगों को हटाकर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसीलदार बसोहली अमन आनंद ने बताया कि डीसी कठुआ और एडीसी बसोली के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। पर्यटन विभाग, हैंडलूम विभाग, हैंडीक्राफ्ट विभाग को यह भूमि ट्रांसफर की गई है। यहां कुछ लोग इन विभागों को काम नहीं करने दे रहे थे।
पर्यटन विभाग के निदेशक की तरफ से पत्र लिखकर यह जानकारी दी गई थी कि कुछ लोग इस भूमि पर काम नहीं लगने दे रहे हैं जिसके बाद निर्देश जारी कर एक टीम का गठन किया गया। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में गठित टीम ने पुलिस बल व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जरूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। 38 कनाल रखवा जेसीबी की मदद से खाली करवाया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों की ओर से विरोध भी दर्ज करवाया गया, लेकिन पुलिस बल की मदद से टीम ने बिना रुके अपनी कार्रवाई जारी रखी और उन लोगों को वहां से हटा दिया। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से टीम की मदद से यहां कैफेटेरिया का काम भी शुरू करवा दिया गया।
तहसीलदार बसोहली ने बताया कि जिन लोगों ने स्टेटलैंड पर अवैध कब्जा कर रखा था उन्होंने सरकारी कार्य में रुकावट डालने की कोशिश की थी जिन्हें पुलिस की मदद से दूर हटा दिया गया। मौके पर सरकारी कार्य में लोगों की ओर से बाधा उत्पन्न करने के लिए नए नायब तहसीलदार मोहमद इस्माईल को मुनासिब कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि इलाके की बेहतरी के लिए काम किए जा रहे हैं। लोगों से अपील की कि सरकारी भूमि पर कब्जा न करें और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।