फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Emphasis on cleanliness, environmental protection and skill development

Kathua News: स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व कौशल विकास पर जोर

विज्ञापन
Emphasis on cleanliness, environmental protection and skill development
जिलेभर में सेवा पर्व के तहत अलग-अलग विभागों द्वारा जन भागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बुधवार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास व जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरिंद्र मोहन शर्मा ने सामुदायिक सेवा व सामाजिक दायित्व के सिद्धांतों पर जोर दिया।
विज्ञापन


बिलावर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उचापिंड और बनी के पार्क में सुरक्षा बलों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नागरिकों को स्वच्छता व स्वच्छता बनाए रखने के प्रति प्रेरित किया गया। वहीं, पर्यावरण संरक्षण को लेकर वनविभाग की रेंज रामकोट द्वारा थंतू पंचायत में पौधरोपण किया गया और स्थानीय लोगों को पौधा भी वितरण गए। इस अभियान में लगभग 200 स्थानीय लोग शामिल हुए। वहीं कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई कठुआ के लिए प्रशिक्षु ने पॉलीफिल्म्स बनाने वाली औद्योगिक इकाई का दौरा कर आधुनिक मशीनरी का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इसी तरह आईटीआई भड्डू के प्रशिक्षु ने बिजली विभाग की ट्रांसफार्मर वर्कशॉप और भारत ऑटोमोबाइल मल्टी कार केयर वर्कशॉप बिलावर, आईटीआई बसोहली के विद्यार्थियों ने सब-स्टेशन बसोहली और बनी के प्रशिक्षु ने सेवा-2 पावर स्टेशन बनी का भ्रमण कर ट्रेनिंग का लाभ उठाया। इसी कड़ी में नगर कमेटी लखनपुर की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबियां सौंपी गई और पीएम स्वनिधि के तहत एक जागरूकता सत्र करवाया गया। वहीं, स्थानीय संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रोजेक्ट बरनोटी द्वारा लोकल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed