फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   electricity news

Kathua News: नौ घंटे तक रही बिजली बाधित, लोग परेशान

विज्ञापन
electricity news
हीरानगर। बुधवार रात करीब 11 बजे जरा सी बारिश के बाद उपमंडल के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। इसके बाद वीरवार 10 बजे तक कुछ इलाकों में ही बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसे लेकर आम लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है। उनका कहना है कि समय पर तारों की मरम्मत न होने के कारण जरा सी हवा और बारिश फॉल्ट का कारण बनती है और बिजली बंद हो जाती है। चड़वाल के मनोहर लाल ने कहा कि रात को जरा सी बारिश हुई और बिजली बंद हो गई और सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जबकि कई इलाकों में दोपहर तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। यह कोई नई बात नहीं है। हर बार यही होता है लेकिन विभाग इससे कोई सबक नहीं लेता है। बरसात से पहले तारों की मरम्मत वहीं पर की जाती है, जहां वे दिख रही हों। जो तारें बड़े वृक्षों और झाड़ियां में उलझी होती हैं, उन्हें कोई हाथ तक नहीं लगाता। यही कारण है कि जब जरा सी हवा और बारिश होती है तो फाल्ट हो जाता है और बिजली बंद हो जाती है। स्थानीय निवासी तीरथ राम ने कहा कि बारिश और हवा की वजह से जैसे आज से 10 वर्ष पहले बिजली बंद होती थी, वही हाल आज है। विभाग ने बिजली महंगी तो कर दी है लेकिन अभी भी सही ढंग से इसकी आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पाया है। शाम ढलने के बाद अगर कहीं तार उलझने की वजह से बिजली बंद होती है तो उसके बाद विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों का फोन उठाना बंद कर देते हैं। अगर गलती से उठा भी लें तो आगे से उनका यही जवाब होता है कि अब सुबह ही आएगी। अब कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed