फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Election campaign will end tonight

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

विज्ञापन
Election campaign will end tonight
कठुआ। आगामी 27 जून को होने वाले जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावी प्रक्रिया को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं जिला के सात निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने अपने प्रचार को तेज कर दिया है। शनिवार शाम 5 बचे के बाद बंद होने वाले चुनाव प्रचार से पूर्व हर प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जोर लगा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कुल 11 निर्वाचन क्षेत्रों की चार सीटों पर एक-एक प्रत्याशी के ही सामने आने के कारण अब वहां मतदान नहीं होगा। शेष बची हुई सात सीटों पर पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह भोला के समर्थकों और महंत मंजीत सिंह के समर्थकों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मतपत्रों के माध्यम ने होने वाली इस चुनाव की प्रक्रिया में कुल 5 हजार 73 मतदाता 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस चुनाव को प्रशासन शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी चौदह मतदान केंद्रों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मिडिल स्कूल चक शेखां में बनने वाले बरमोरा निर्वाचन क्षेत्र के दो मतदान केंद्र व लखनपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा पांच अन्य मतदान केंद्रों को संवेदनशील मानते हुए वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed