{"_id":"627983a36ab1e6358762b860","slug":"education-problem-kathua-news-kathua-news-jmu2594769110","type":"story","status":"publish","title_hn":"देबो चक में 16 बच्चे दाखिला लेने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देबो चक में 16 बच्चे दाखिला लेने को तैयार
विज्ञापन
कठुआ। हीरानगर उपमंडल के गांव देबो चक में बंद पड़े सरकारी स्कूल को खोलने की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार को डीसी कठुआ से मिले। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्कूल को नहीं खोला गया तो वे बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
ग्रामीण राजेंद्र सिंह, देविंद्र सिंह ने बताया कि गांव में सरकारी स्कूल बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजना पड़ रहा है। ज्यादा फीस के होने के कारण वे लोग परेशान हैं। पहले सरकारी स्कूल में बच्चों की संख्या कम दी। अब गांव में 16 विद्यार्थी स्कूल में दाखिले के लिए तैयार हैं, ऐसे में जल्द स्कूल खोला जाना चाहिए।
कहा कि निजी स्कूल बच्चों को टीसी नहीं दे रहे हैं, ऐसे में बच्चे भी एक महीने से घर बैठे हैं। शिष्टमंडल में शामिल महिलाओं ने बताया कि वे संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार बच्चों की सूची दे चुकी हैं, जो गांव के सरकारी स्कूल में ही पढ़ना चाहते हैं। इसके बाद भी विभाग स्कूल खोलने के लिए तैयार नहीं है।