फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education news

Kathua News: प्रदेश के 554 सरकारी स्कूलों में बीते सत्र के मुकाबले दाखिलों में भारी गिरावट

विज्ञापन
education news
कठुआ। शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2022-23 के सरकारी स्कूलों में हुए दाखिले के आंकड़ों ने इन स्कूलों के प्रति कम हो रहे विद्यार्थियों के रुझान को उजागर कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश भर के 554 स्कूल शिक्षा विभाग में ऐसे चिन्हित हुए हैं, जिनमें दाखिले के आंकड़े विभाग की नींद उड़ाने वाले हैं। इनमें 61451 दाखिलों की कमी दर्ज की गई है। इनमें ज्यादातर सरकारी स्कूल शामिल हैं। ऐसा तब है जब जम्मू कश्मीर प्रशासन सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा निदेशालय की ओर से बीते दोनों सत्रों की तुलना की गई तो हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए। विभाग ने यूडाईस प्लस से 554 ऐसे स्कूलों की पहचान की है, जिनमें दाखिले में 61451 विद्यार्थियों की कमी देखी गई है। सूची में बीते सत्र की तुलना में 50 से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले में गिरावट वाले स्कूलों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकायदा निदेशालय की ओर से इसकी समीक्षा करने और कारणों को स्पष्ट करने के संबंध में संबंधित मुख्य शिक्षा अधिकारियों को प्रमाणित करने के लिए भी कह दिया है ताकि प्रदेश स्तर की इस रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा सके।


............

सूची में कठुआ जिले के 31 स्कूल शामिल
शहर और कस्बे के स्कूलों में ज्यादा आई दाखिले में गिरावट

समग्र शिक्षा निदेशालय की ओर से कम दाखिले की सूची में चिन्हित स्कूलों में कठुआ जिले के 31 स्कूल भी शामिल हैं। इनमें कठुआ शहर के दोनों बड़े सरकारी स्कूलों के अलावा बनी का हायर सेकेंडरी स्कूल और गुजरू नगरोटा का हायर सेकेंडरी स्कूल में आंकड़े चौंकाने वाले हैं। इनमें हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी परोल में 142, हायर सेकेंडरी स्कूल छन्न अरोड़ियां में 97, हायर सेकेंडरी स्कूल माड़ा में 72, हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में 93, हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन में 81 तो वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ में 65 विद्यार्थियों के दाखिले की कमी देखी गई है। इसी तरह से हायर सेकेंडरी स्कूल महानपुर में 82, हायर सेकेंडरी स्कूल भटौड़ी में 67, हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में 84, हायर सेकेंडरी स्कूल सुमवां में 63, हायर सेकेंडरी स्कूल धनु परोल में 90, हायर सेकेंडरी स्कूल हट में 59, हायर सेकेंडरी स्कूल लच्छीपुर में 52, हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन में 91, हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स कठुआ में 221, हायर सेकेंडरी स्कूल लोआंग में 55 और हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि में 114, हायर सेकेंडरी स्कूल बदनोता में 81 शामिल हैं। उधर, हायर सेकेंडरी स्कूल चक कान्हा में 61, सननघाट में 70 और ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में 209, हायर सेकेंडरी स्कूल गुजरू नगरोटा में 305, हायर सेकेंडरी स्कूल दुलंगल में 136, हायर सेकेंडरी स्कूल बनी में 200, हायर सेकेंडरी स्कूल भूंड में 69, हायर सेकेंडरी स्कूल मंगलूर में 118, हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर में 101 और हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में 71 दाखिले बीते सत्र के मुकाबले कम पाए गए हैं।


..........
परीक्षा परिणाम खराब आने का प्रभाव दाखिलों पर पड़ता है। परिणाम बेहतर हो तो अगली कक्षा में दाखिले बढ़ जाते हैं। मामले को देखा जाएगा और स्थिति को सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।



किशोर कुमार मुख्य शिक्षा अधिकारी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed