{"_id":"66db8d71a004b5907a006604","slug":"education-news-kathua-news-c-10-drn1026-435909-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अनुसूचित जाति के 3500 विद्यार्थी इस वर्ष ले सकेंगे छात्रवृत्ति का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अनुसूचित जाति के 3500 विद्यार्थी इस वर्ष ले सकेंगे छात्रवृत्ति का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले के 3500 अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थी इस साल प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ ले सकेंगे। समाज कल्याण विभाग ने बीते साल के मुकाबले 75 प्रतिशत अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य इस साल निधार्रित किया है।
वर्ष 2023 2024 में 2000 विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध थी। दूरदराज इलाकों और वंचित वर्ग के विद्यार्थी यह सुविधा ले सकें, इसके लिए जिले के सरकारी, निजी हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज, यूनिवर्सिटी कैंपस और अन्य संस्थानों में जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग के अनुसार इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। प्रत्येक अनुसूचित जाति विद्यार्थी, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर एक बार ऑनलाइन पंजीकरण कर उच्च शिक्षा तक इसका लाभ उठाया जा सकता है। इसका फायदा न केवल जिले में सरकारी व निजी शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थी उठा पाएंगे, बल्कि जिले से बाहर देश के किसी भी कोने में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इस योजना का हिस्सा बन सकते हैं। बीते वर्ष तक केंद्र सरकार राज्यों सरकारों को छात्रवृत्ति का फंड मुहिया करवाती थी, जो साल भर लाभार्थियों की औपचारिकताएं कर उनके बैंक खाते में डाल दी जाती थी लेकिन अब ऑनलाइन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सहायता राशि प्रत्येक लाभार्थी के बैंक खाते में सीधी उपलब्ध करवा दी जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बीते वर्ष 600 विद्यार्थियों को नहीं मिला लाभ
पिछले वर्ष राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की वेबसाइट अपग्रेडेशन के बाद ज्यादातर विद्यार्थियों का बैंक से आधार लिंक न होने के चलते 600 से ज्यादा लाभार्थियों को छात्रवृत्ति उनके बैंक अकाउंट में नहीं आई। इसको लेकर इस वर्ष जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी बैंक अधिकारियों से संपर्क कर बैंक अकाउंट को अपग्रेड करवाने में जुटे हैं ताकि समय रहते छात्रवृत्ति प्राप्त कर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें। वहीं, विभाग लगातार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय से संपर्क कर बचे हुए विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए भी प्रयास कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- --
कितनी छात्रवृत्ति मिलती है विद्यार्थियों को
प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक विद्यार्थियों के लिए 2500 और 4500 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। वहीं, उच्च शिक्षा और पेशेवर पाठ्यक्रम कर रहे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सालभर खर्च होने वाली ट्यूशन फीस को वापस दिलवाने के लिए काम किया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
पिछले वर्ष से 75 प्रतिशत अधिक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिले, इसके लिए विभाग हाई स्कूल के अलावा सभी जिले के पेशेवर संस्थानों में जाकर विद्यार्थियों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसके साथ ही हमारी एक टीम बैंकों मेें लाभार्थियों के अकाउंट आधार से लिंक करवाने की भी कोशिश कर रही है ताकि पिछले वर्ष की तरह इस बार छात्रवृत्ति प्राप्त करने में कोई मुश्किल न आए।
-वरुण चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कठुआ