{"_id":"627ec7882c2318360272e8df","slug":"education-kathua-news-kathua-news-jmu2597686102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में बैठते ही खुश हो जाते थे पहाड़ी बच्चे, अब भरेंगे उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में बैठते ही खुश हो जाते थे पहाड़ी बच्चे, अब भरेंगे उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। जिन बच्चों ने कभी ठीक से बस सफर नहीं किया अब वे हवाई जहाज में बैठकर दिल्ली और मुंबई घूमेंगे। सीआरपीएफ के प्रयास से नागरिक उन्नयन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बिलावर और बसोहली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले इन 14 बच्चों को भारत दर्शन भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कमांडेंट प्रह्लाद पासवान ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले बच्चों को बटालियन के मुख्यालय में कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि पांच दिवसीय भारत दर्शन भ्रमण में बच्चे दिल्ली और मुंबई घूमेंगे, जहां इनके जाने से लेकर रहने तक सब इंतजाम किए गए हैं।
बच्चे जम्मू से दिल्ली तक ट्रेन की वातानुकूलित श्रेणी में सफर करेंगे और इसके बाद दिल्ली से मुंबई तक हवाई जहाज का सफर करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि इस टूर का मकसद पिछड़े इलाके के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने देश के अन्य हिस्सों को देखने का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे दूसरे राज्यों में जाकर वहां का रहन-सहन, खान-पान और रीति-रिवाजों को जान सकें। इस सफर को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे और कहा कि वे पहले कभी भी प्रदेश से बाहर नहीं हैं। बच्चों के साथ तीन शिक्षक और बीएसएफ का एक अधिकारी भी साथ होंगे। टूर को रवाना करने के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, उप कमांडेंट मंजू थापा, उप कमांडेंट महेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।