{"_id":"628699543b34a0095241708a","slug":"education-kathua-news-jmu2601617122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर लोगों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर बग्गन पंचायत के वार्ड-1 के लोगों ने सवाल उठाए हैं। वार्ड-1 के प्राइमरी स्कूल पट्टियां में तैनात शिक्षक को हायर सेकेंडरी स्कूल बग्गन में अटैच करने पर अभिभावकों का गुस्सा शिक्षा विभाग के खिलाफ फूट पड़ा।
अभिभावक जोगेंद्र कुमार दर्शन सिंह रामचंद्र करनैल सिंह प्रकाश चंद बाबूराम और अन्य लोगों ने बताया कि प्राइमरी स्कूल में 40 विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं, और सरकार की ओर से दो शिक्षकों को स्कूल में तैनात किया गया था, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद एक शिक्षक को हायर सेकेंडरी स्कूल में तैनात कर दिया गया। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने कहा कि केवल एक शिक्षक के सहारे स्कूल का चलना बहुत मुश्किल है। भला एक शिक्षक 40 विद्यार्थियों को किस तरह पढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व कोरोना वायरस के कारण भी विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। कुछ माह पूर्व स्कूलों को दोबारा खोला गया था, जिसके बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलने लगी थी, लेकिन शिक्षक को अटैच करने से विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि हाई सेकेंडरी स्कूल में अटैच किए गए शिक्षक को दोबारा से प्राइमरी स्कूल में तैनात किया जाए, जिससे स्कूल में पढ़ाई करने वाले 40 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो।
लोगों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द अटैचमेंट के आदेश को वापस नहीं लिया तो लोग आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग के खिलाफ विद्यार्थियों को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
-----
कुछ दिनों के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक को तैनात किया गया है। स्कूल में रिक्त प्रवक्ताओं के पदों को पूरा करने के लिए जिस तरह आदेश जारी होते हैं उसी समय शिक्षक को वापस प्राइमरी स्कूल में भेज दिया जाएगा।
-चमन लाल, डिप्टी सीईओ, बिलावर
खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों का किया निरीक्षण
बसोहली। खंड शिक्षा अधिकारी रामदास ने वीरवार को सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूलों में उपस्थित शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिए। विद्यार्थियों से भी उनकी पढ़ाई के संबंध में प्रश्न किए। अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की हाजिरी को सुनिश्चित करने के लिए सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। अगर कोई शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहा है तो उस पर मुकम्मल कार्रवाई भी की जाएगी, वहीं उन्होंने मिड डे मील की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संवाद