फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education

बनी शिक्षा जोन के विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित!

विज्ञापन
education
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में शिक्षा का अधिकार लागू हुए ढाई साल बीत गए हैं और इसके तहत आठवीं कक्षा तक की शिक्षा निशुल्क का प्रावधान है। लेकिन बनी शिक्षा जोन में अभी भी सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से फीस वसूली जा रही है। कोरोना महामारी के बीच शिक्षक जहां आदेश की जानकारी न होने का हवाला देते रहे, वहीं नए सत्र में भी फीस वसूलने का सिलसिला जारी है। ऐसा तब है जब शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संदर्भ में दो टूक निर्देश वर्ष 2020 में ही जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

बनी शिक्षा जोन के सरकारी स्कूलों में वसूली जा रही फीस के मामले में अभिभावकों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही इस अधिकार को लेकर जानकारी मिली थी। कई स्कूलों के संज्ञान में मामला लाया गया, लेकिन फीस वसूली का सिलसिला लगातार जारी है। जोनल शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने भी आदेश न मिलने का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया है। उधर, शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पिछले दो सत्र की फीस बैंकों में जमा करवाई जा चुकी है, जबकि इस बार अभी फीस की वसूली जारी है। ऐसे में आदेश मिलते ही फीस वापस कर दी जाएगी। आदेश को बनी शिक्षा जोन के तीन दर्जन से अधिक प्राइमरी स्कूलों में सीधे तौर पर लागू किया जाना था। जबकि अन्य उच्च स्कूलों में शिक्षा अर्जित कर रहे आठवीं तक के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए था। मगर सरकारी आदेश कैसे फाइलों में ही दब कर रह जाते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बनी में देखने को मिला है।
विज्ञापन

आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों से शिक्षा के अधिकार के तहत सरकारी स्कूल में फीस नहीं ली जा सकती है। इस संबंध में जोनल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। बनी शिक्षा जोन में नए अधिकारी ने पदभार संभाला है, ऐसे में उन्हें एक बार फिर निर्देश दे दिए जाएंगे। - प्रकाश लाल थापा, मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed