{"_id":"679bd57d0bad47c43e04faa0","slug":"eagle-injured-from-banned-chinese-thread-kathua-news-c-201-1-knt1006-116989-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रतिबंधित चाइनीज डोर में फंसकर गिद्ध गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रतिबंधित चाइनीज डोर में फंसकर गिद्ध गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
शहर में चाइनीज डोर की चपेट में आने से घायल हुआ गिद्ध।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के कॉलेज रोड के पास चाइनीज डोर में फंसने से एक गिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने जख्मी गिद्ध को डोर से आजाद करवाया और इसकी जानकारी वन्य जीव विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन्य जीव विभाग की टीम गिद्ध को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
वीरवार दोपहर के समय हुई इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद वंश शर्मा व बंटी कुमार ने रोष जताया और कहा कि प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज डोर की बिक्री हो रही है। प्रभावी कार्रवाई न होने का परिणाम है कि इस जानलेवा डोर की चपेट में आकर लोग और पशु-पक्षी घायल हो रहे हैं। सिर्फ मुनाफे को लेकर कुछ दुकानदार प्रतिबंधित डोर बेचकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर साल डोर की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन कार्रवाई करता है लेकिन ये कार्रवाई दिखावे तक ही सीमित रहती है। आज भी इस डोर की बिक्री हो रही है जिसका खामियाजा एक बेजुबान पक्षी को भुगतना पड़ा।