फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Due to lack of connectivity, reach home on foot for many hours

संपर्क मार्ग न होने से कई घंटे पैदल सफर कर पहुंचते हैं घर

विज्ञापन
Due to lack of connectivity, reach home on foot for many hours
बिलावर के दूरदराज इलाकों में सड़क सुविधा न होने के कारण कंधे पर सामान उठाकर जाते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। बिलावर उप जिला के दूरदराज के कई इलाकों को सरकार आज तक सड़क संपर्क से नहीं जोड़ पाई है। जिससे इन इलाकों में रहने वाले लोगों को आज भी कई घंटे पैदल सफर करने के बाद अपने घरों में पहुंचना पड़ता है। दूरदराज के इलाकों में सड़कों का संपर्क ना होने से इन इलाकों में किसी भी प्रकार की सामग्री पहुंचाने के लिए लोगों को बड़े महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं। सड़क संपर्क ना होने के कारण इन इलाकों में लोग सामानों को घोड़ों या फिर खच्चरों के माध्यम से गांवों तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

उप मंडल के धारडुगनू, दियौता,मडून, डूगैन, भांजल भटवाल, भटौडी, गोडू फलाल, और अन्य कई इलाकों में सड़क संपर्क ना होने से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूर दराज इलाके के अशोक कुमार ने बताया कि कई सरकारें आईं और कई गई लेकिन किसी भी सरकार ने दूर दराज के क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके चलते लोगों को आज भी इन इलाकों में समान पहुंचाने के लिए पैदल सफर करना पड़ता है। ज्यादातर लोगों को सामान सर पर उठाकर और सड़क मार्गों से करीब 6 घंटे पैदल रास्ता तय करने के बाद अपने घरों में पहुंचना पड़ता है। डुगैन ब्लॉक के धुनी चंद ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई सामग्री अगर घर में पहुंचानी हो तो बड़े महंगे दामों पर उपलब्ध होती है। जिससे दूरदराज के लोगों को आर्थिक बोझ पड़ता है और सामान को घर पहुंचाने के लिए चार गुना अधिक दाम चुकाना पड़ता है। दूरदराज के इलाकों के रहने वाले लोगों ने सरकार से मांग की है कि जिन इलाकों को आज तक सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा गया है उन इलाकों में सड़क सुविधा प्रदान की जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed