{"_id":"6a57d9572114a2760000490f","slug":"drive-to-catch-stray-cattle-resumes-half-a-dozen-animals-captured-kathua-news-c-201-1-knt1006-134155-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लावारिस मवेशी पकड़ने को फिर शुरू हुआ अभियान, आधा दर्जन पशु पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लावारिस मवेशी पकड़ने को फिर शुरू हुआ अभियान, आधा दर्जन पशु पकड़े
विज्ञापन
Photo Title
नगर परिषद के साथ पशु पालन विभाग की टीमेें संयुक्त रूप से जुटीं
फोटो परिचय:
कठुआ में लावारिस मवेशी पकड़ने को जुटी पशुपालन विभाग और नगर परिषद टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर को लावारिस मवेशियों की समस्या से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग और नगर परिषद का संयुक्त अभियान एक महीने बाद फिर शुरू हो गया। तकनीकी कारणों से रुकी कार्रवाई दोबारा शुरू होते ही बुधवार को सार्वजनिक स्थलों से करीब आधा दर्जन लावारिस मवेशियों को पकड़कर रावी दरिया स्थित गोशाला भेजा गया।
बुधवार को पशुओं के परिवहन के लिए तैयार विशेष लिफ्टयुक्त वाहन के साथ पशुपालन विभाग की टीम नगर परिषद कर्मचारियों के सहयोग से कॉलेज रोड पर पहुंची। अभियान के दौरान प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे करीब आधा दर्जन मवेशियों को पकड़कर सुरक्षित रूप से रावी दरिया स्थित गोशाला में शिफ्ट किया। लंबे अंतराल के बाद दोबारा शुरू हुई इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया और शहर को पूरी तरह लावारिस मवेशियों से मुक्त करने तक अभियान लगातार जारी रखने की मांग की।
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पशुपालन विभाग और नगर परिषद के संयुक्त प्रयास से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मवेशियों को सुरक्षित ढंग से ले जाने के लिए विशेष लिफ्टयुक्त वाहन का उपयोग किया जा रहा है। पिछले दिनों वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था, लेकिन अब खराबी दूर होने के बाद इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है।