फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drinking water supply affected due to strike leaving work

काम छोड़ हड़ताल से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
Drinking water supply affected due to strike leaving work
बिलावर। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की 48 घंटे की काम छोड़ हड़ताल के चलते उपमंडल बिलावर के कई इलाकों में वीरवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मांडली पंपिंग स्टेशन, गुरु नाल पंपिंग स्टेशन, फिंतर पंपिंग स्टेशन, परनाला पंपिंग स्टेशन और अन्य कई पंपिंग स्टेशनों पर मोटरें न चलने से दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के बीरबल, कमलेश, बिक्कू, अल्ताफ और अन्य अस्थायी कर्मचारियों ने बताया की अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए जल शक्ति विभाग के सभी अस्थायी कर्मचारी 48 घंटे कि काम छोड़ हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से विभाग में अस्थायी कर्मचारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। स्थायी करने की मांग को सरकार अनसुना कर रही है। साथ ही पिछले 65 महीने का बकाया वेतन उन्हें नहीं मिला है। वहीं, आज तक सरकार की ओर से विभाग में स्थायी करने के लिए उनके लिए कोई भी भर्ती नीति नहीं बनाई गई है। अस्थायी कर्मचारियों ने कहा कि सभी कर्मचारी 48 घंटे की काम छोड़ हड़ताल पर हैं, अगर सरकार इस समय सीमा में उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती है तो काम छोड़ हड़ताल को और आगे बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed