{"_id":"613533378ebc3e21935d0c2c","slug":"doda-became-the-winner-in-the-annual-riot-of-sarthal-kathua-news-jmu2430237176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरथल के वार्षिक दंगल में डोडा के निसार बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरथल के वार्षिक दंगल में डोडा के निसार बने विजेता
विज्ञापन
कठुआ। जिले के खूबसूरत पर्यटन स्थल सरथल में रविवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में डोडा के निसार पहलवान ने बड़ी माली का मुकाबला जीता। दंगल देखने के लिए सरथल के आसपास के इलाकों से गुज्जरवाल-बक्करवालों के अलावा बनी और लोआंग आदि से भी लोग पहुंचे थे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सख्ती करते हुए मौके पर ही मास्क न पहनने वालों के चालान भी काटे। बीडीसी चेयरमैन बाबू खान ने विजेता पहलवान को नौ हजार का पुरस्कार दिया।
समुद्र तल से 72 सौ फुट की ऊंचाई पर स्थित जिले का यह पर्यटन स्थल बर्फबारी के बाद अन्य क्षेत्रों से कट जाता है। अप्रैल के महीने में हर साल गुज्जरवाल-बक्करवाल समुदाय के लोग पंजाब और कठुआ के मैदानी इलाकों से अपनी ढोंक की ओर रुख करते हैं। यहां मवेशियों को चराने और सितंबर महीने तक कामकाज करने के बाद यह खाना बदोश मैदानों को वापस चल देते हैं।
सितंबर महीने के बाद पहाड़ी इलाकों में तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो जाती है। अक्टूबर के मध्य तक इन इलाकों से सभी डेरे मैदानों को लौट जाते हैं। पुरानी परंपरा के अनुसार इस समुदाय के लोग मैदानों को लौटने से पहले सरथल मैदान में दंगल का आयोजन करते हैं। रविवार को आयोजित दंगल मुकाबले के दौरान बीडीसी चेयरमैन बाबू खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेता पहलवान को नौ हजार का नकद पुरस्कार भेंट किया। इससे पहले छह से सात दंगल के मुकाबले करवाए गए जिसमें पहलवानों ने अपने बल कौशल का जलवा दिखाया।
विज्ञापन
कोविड नियमों के उल्लंघन पर काटे चालान
सरथल दंगल के दौरान उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी काटे।