{"_id":"adedaaadbcada0f7b9088787fc89b4ff","slug":"diwali-preparations-done-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली की तैयारी पूरी
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियों का दौर चल रहा है। मंगलवार को भी बाजारों में काफी चहल पहल रही। हालांकि, पटाखे के स्टाल पर खरीददारों की संख्या अनुमान से कहीं कम रही।
विज्ञापन
मंगलवार को शहर के बाजार खरीददारों की भीड़ से गुलजार हो गए। सुबह से सजी दुकानों में दोपहर तक विशेष खरीददारी नहीं हुई, लेकिन दोपहर बाद एकाएक उमड़े ग्राहकों ने बाजार में रौनक लौटा दी। इसके बाद देर शाम तक खरीददारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने घरों की सजावट के लिए फूलों और गुलदस्तों के साथ रंग बिरंगी इलेक्ट्रानिक झालरों की भी खरीददारी की। दीपावली पर अब बम की जगह महंगे और आकर्षक पटाखों ने ले ली है। रंग बिरंगी छटा बिखेरने वाली हवाईयां लोगों की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि इस बार पटाखों के दामों में पच्चीस से तीस फीसदी का इजाफा हुआ है, बावजूद इसके मांग में कमी नहीं आई है। ज्यादातर मांग स्काई शाट और हवा में रंग बिरंगी छटा बिखेरती आतिशबाजी की है। इसे जागरूकता कहें या फिर महंगाई का असर, एक वर्ग अब पटाखों की खरीद से मुंह मोड़ता नजर रहा है।