फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   District Congress Committee celebrated the party's foundation day

जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

विज्ञापन
District Congress Committee celebrated the party's foundation day
पार्टी के स्थापना दिवस पर कठुआ में ध्वजारोहण करते जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रधान पंकज डोगरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ध्वज लहरा कर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया। साथ ही देश सेवा में लंबे समय से सेवारत होने की एक दूसरे का बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर डोगरा ने कहा कि आज से 137 वर्ष पूर्व गठित कांग्रेस की स्थापना गुलाम भारत में गुलामी की जंजीरों से आजाद करने के लिए की गई थी। कांग्रेस के माध्यम से ही हमारे देशभक्तों ने अंग्रेजों से लड़कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को गुलामी के जंजीरों से आजाद कराया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक पार्टी ही नहीं वरन एक संस्कृति है। जो देश की सेवा की भावना भरता है। कांग्रेस के बगैर देश के विकास की परिकल्पना करना एक धोखा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जिन्होंने 60 साल के विकास को भूल जनता को दिग्भ्रमित कर एक विकसित राष्ट्र का सपना देशवासियों को दिखलाया। आज वे विभिन्न मुद्दों पर देशवासियों का ध्यान भटकाना चाह रहे हैं। ताकि उनसे उनके कार्यकाल के दौरान के विकास के बारे में हिसाब न मांगे। आज देश फिर से गुलामी की ओर जा रहा है। ऐसा ही हाल जम्मू कश्मीर का है जिसे केंद्र शासित प्रदेश बनाकर सरकार ने यहां के निवासियों को संविधान से मिले अधिकारों का भी हनन किया है। इसके अलावा परिसीमन में भी कठुआ जिला के साथ इंसाफ नही किया जा रहा है। जनसंख्या और क्षेत्र के आधार पर सात सीटों का हक रखने वाले जिले में मात्र एक सीट बढ़ाई जा रही है। वहीं कोरोना के नाम लखनपुर में लोगों को लगातार परेशान करने से भी सरकार परहेज नही कर रही है। जब देश के हर राज्य में जाने पर जम्मू कश्मीर लोगों को किसी भी तरह की जांच से परेशान नही किया जा रहा है। तो देश के अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को भी इसी तरह की व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। जबकि इसके उलट एक तरफ युवा पर्यटन सीजन के दौरान जम्मू कश्मीर में आने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिससे यहां के लोगों का रोजगार प्रभावित होना तय है। अगर सरकार जम्मू कश्मीर में लोगों को कोरोना से वाकई बचाना चाहती है तो उसे लखनपुर में व्यवस्था को और बेहतर करना होगा। डोगरा ने कहा कि अगर सरकार लोगों के साथ इसी तरह का रवैया जारी रखती है तो आने वाले दिनों में कांग्रेस इसके खिलाफ एक बड़ा जनआंदोलन करेगी। इस मौके पर उपप्रधान नरेंद्र खजूरिया, करण सिंह, तरसेम पाल सैनी, महासचिव काजल राजपूत, अरुण मेहता, सचिव विशु अंदोत्रा, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, ब्लॉक प्रधान कठुआ रविंद्र पाल सिंह नीटू, ब्लॉक प्रधान नगरी सतपाल भंडारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed