{"_id":"68a385e88e38450c3600fc9d","slug":"disaster-in-the-mountainsroad-turned-into-a-ditch-communication-lost-kathua-news-c-201-1-knt1008-123137-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पहाड़ों पर आफत...खाई में बदली सड़क, संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पहाड़ों पर आफत...खाई में बदली सड़क, संपर्क टूटा
Tue, 19 Aug 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी ढग्गर के भीतर घुसा पानीजागरूक पाठक
कठुआ। जिले में मूसलाधार बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दो जगह बादल फटने की घटना के बाद सोमवार सुबह पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई है। बनी सब डिवीजन के आधा दर्जन के लगभग सड़क संपर्क भंग हो गया है। कई जगह सड़क ही खाई में बदल गई तो कहीं पस्सियां गिरने से हाल बेहाल है। मैदानी इलाकों में भी शाम के समय तेज बारिश शुरू हो गई है।
सोमवार सुबह बनी सब डिवीजन में भारी बारिश दर्ज की गई। ढग्गर, धमान और डुग्गन के इलाकों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कई जगह सड़क संपर्क भंग हो गए। धमान से बनी की ओर आने वाले मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर कई कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करने को मजबूर होते रहे। कई जगह तो सड़क ही पूरी तरह से धंसकर खाई बन गई है। कोटी चंडियार मार्ग पर भी नाले के पास जमीन धंसने से सड़क खाई में बह गई। बनी ढग्गर मार्ग पर भी नाले उफान पर आने और मलबा चलने से यातायात बाधित रहा।
पीएचसी में घुसा पानी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। लगातार भारी बारिश और भूस्खलन से बनी के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी हेल्थ सेंटर ढग्गर को गंभीर नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य केंद्र की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे भारी मात्रा में बारिश का पानी भवन के अंदर घुस गया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ देवराज ने बताया कि बताया कि फिलहाल नुकसान का सटीक आंकलन करना संभव नहीं है। बारिश का पानी एक्स-रे मशीन, डेंटल चेयर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक पहुंच गया है, जिससे उनके नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बिजली न होने के कारण फिलहाल उपकरणों की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। सेवाएं बाधित होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।