{"_id":"6795424965e1bee0f40932f8","slug":"dig-shiv-kumar-check-security-arrangement-kathua-news-c-201-1-knt1009-116884-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीआईजी ने परेड स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीआईजी ने परेड स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था परखी
विज्ञापन
कठुआ पहुंचे डीआईजी सांबा कठुआ जम्मू रेंज शिव कुमार अधिकारियो से जानकारी लेते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तीनों जिलों में होने वाली परेड के स्थलों की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने कठुआ स्थित खेल स्टेडियम का दौरा किया।
शनिवार को कठुआ पहुंचे डीआईजी ने जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर लौंडी मोड़, दियाला चक, राजबाग, नगरी, बम्याल, बसोहली और बिलावर, धार रोड के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित विभिन्न नाकों की भी सुरक्षा जांची। डीआईजी शर्मा ने किसी भी संभावित खतरे और चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों की सावधानीपूर्वक योजना और क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने सभी अधिकारियों से विशेष रूप से रात और सुबह के समय नाकों को मजबूत करने का निर्देश दिया। कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सभी खुफिया एजेंसियों के साथ उचित संपर्क बनाए रखें ताकि किसी भी अप्रिय घटना को सख्ती से निपटा जा सके।
विज्ञापन
नाका चेकिंग के दौरान डीआईजी ने जवानों को ड्यूटी के दौरान अतिरिक्त सतर्क रहने का निर्देश दिया। कहा कि अप्रिय घटना होती है तो वे तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें।