फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   dig news

Kathua News: डीआईजी ने जिले के पहाड़ी इलाकों का दौरा किया

विज्ञापन
dig news
कठुआ। डीआईजी सांबा कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने सोमवार को जिले के पहाड़ी इलाकों का दौरा किया। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विभिन्न एजेंसियों से मुलाकात कर समन्वय पर बल दिया। डीआईजी ने इस दौरान थानों और चौकियों का निरीक्षण किया तो वहीं वह विलेज डिफेंस गार्ड से भी मुखातिब हुए।
विज्ञापन


लखनपुर में बसंतपुर, सतवाईं, महानपुर, बसोहली, शीतल नगर/भूंड और बनी का दौरा करते हुए डीआईजी ने जरूरी निर्देश भी जारी किए। उन्होंने नागरिक प्रशासन, अर्धसैनिक बलों के साथ बैठक भी की। उन्हें जम्मू-कश्मीर पुलिस से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डीआईजी ने बनी में सेना के ब्रिगेड कमांडर के साथ भी बातचीत की और किसी भी आपात स्थिति में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियानों, कॉर्डन और तलाशी के बारे में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। ब्रिगेड कमांडर बनी ने उन्हें बेहतर समन्वय बनाने के साथ ही घुसपैठ कर आतंकवादियों का जल्द सफाया करने का आश्वासन दिया। डीआईजी जेएसके रेंज ने पुलिस पोस्ट भूंड का भी दौरा किया और प्रभारी पुलिस पोस्ट को समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला शिकायतकर्ताओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने वीडीजी सदस्यों के साथ भी बातचीत की और उन्हें दिए गए प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने और अतिरिक्त सतर्कता बरने के लिए के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि घुसपैठ के संभावित रूट पर वीडीजी की सेवाएं ली जा रही हैं। इन्हें प्रशिक्षण देना और सहयोग लेना एक नियमित प्रक्रिया है। इससे आतंकवाद से निपटने में और बेहतर तरीके से काम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed