{"_id":"629cfead1ef1fa771a06d092","slug":"difficult-to-walk-due-to-encroachment-on-the-highway-kathua-news-jmu2613100128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अतिक्रमण के चलते चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अतिक्रमण के चलते चलना मुश्किल
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन में कालीबड़ी के पास खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। सड़क यातायात को सुरक्षित और तेज बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का किया गया विस्तारीकरण अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। प्रवेशद्वार लखनपुर हाईवे पर कहीं अवैध पार्किंग, कहीं बाजार और कहीं बड़े वाहनों के सर्विस सेंटर अतिक्रमण कर चलाए जा रहे हैं। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाइवे के साथ बनी सर्विस लेन भी बदहाल स्थिति में है। सर्विस लेन से गुजरते समय आप कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है।
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखनपुर से ही अतिक्रमण शुरू हो गया है। हटली मोड़ में हाईवे बड़े वाहनों का अवैध अड्डा बना हुआ है। वहीं इसके आगे बढ़ते ही हाईवे पर ट्रकों का अवैध सर्विस सेंटर चल रहे हैं। इससे आगे बढ़ते ही कालीबड़ी में हाईवे पर यात्री वाहनों का अड्डा स्थापित हो चुका है। वहीं सर्विस लेन छोटे भार वाहनों का अवैध स्टैंड बना हुआ है। ऐसी स्थिति में उक्त मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से र्कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ट्रैफिक पुलिस भी हाईवे पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग की सबसे खराब स्थिति हटली मोड़ से शुरू होती है। जहां पहले अवैध पार्किंग है, इसके बाद ट्रकों की मरम्मत के लिए अवैध रूप से चलने वाले सर्विस सेंटर हैं। इसके बाद वहां लगने वाली मंडी भी यातायात में बाधक बनती है। हाईवे पर बनी पुलिस चौकी होने के बावजूद इस पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं देखने को मिलती है। वहीं, जम्मू कश्मीर में प्रतिदिन आने वाले हजारों वाहनों में कई बड़े प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राजनेताओं के वाहन भी शामिल होते हैं, लेकिन उनकी भी नजर हाईवे पर हुए अतिक्रमण पर नहीं जाती। इससे पूरा हाईवे असुरक्षित बना हुआ है।
-----------
हाईवे पर होने वाला अतिक्रमण संज्ञान में आया है। इसे सुरक्षित बनाए रखने केे लिए ट्रैफिक पुलिस आने वाले एक-दो दिनों में अभियान चलाएगी। हाईवे पर अतिक्रमण करने वाले वाहनों को हटाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
पवन सिंह, डीटीआई कठुआ