{"_id":"681916b067710107ab0b2042","slug":"dharna-was-held-demanding-the-return-of-pakistani-citizens-kathua-news-c-201-1-knt1008-119888-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग को लेकर दिया धरना
Tue, 06 May 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 06 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : kathua
पहलगाम अातंकी हमले पर फूटा आक्रोश पाकिस्तानी नागरिक बाहर करें
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से निकाले जाने की भारतीय जनता पार्टी ने मांग की है। सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और डीसी राकेश मिन्हास को ज्ञापन देकर जिले में रहने वाले पाकिस्तानियों को निकाले जाने की मांग की है।
शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम घटना के लिए प्रायोजित आतंकवाद को जिम्मेदार ठहराते हुए जोरदार नारेबाजी की और इसके बाद डीसी कार्यालय तक रोष निकाली। इस दौरान रैली में शामिल विधायकों, पदाधिकारियों और सैकडों कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए जिले में रह रहे पाकिस्तानियों की पहचान किए जाने और उन्हें क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताते हुए पाकिस्तान भेजे जाने की मांग की।
इस मौके पर विधायक राजीव जसरोटिया ने पहलगाम घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया कि पाकिस्तान के खिलाफ हर वो कदम उठाए जाएं जो एक दुश्मन से निपटने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई है। वह असहनीय है। इस घटना से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ रोष है। इसी को देखते हुए उन्होंने आज डीसी कठुआ को अपना ज्ञापन सौंपा है कि जिले में अवैध रूप से रहने वाले पाकिस्तानियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। संवाद