{"_id":"61c9dcb2de74ee7afd6f0fcd","slug":"devotees-attended-the-annual-bhandara-held-at-narsingh-temple-kathua-news-jmu2506710128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंह मंदिर में हुए वार्षिक भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंह मंदिर में हुए वार्षिक भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालु
रथखड़ा मेले के दौरान आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : KATHUA
Link Copied
बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव के ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर में सोमवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। सबसे पहले मंदिर में विराजमान भगवान नरसिंह को स्नान करवा कर विधिवत तरीके से नए वस्त्र आभूषण पहनाए गए। इसके बाद उनकी पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में विश्व शांति की कामना को लेकर हवन का आयोजन किया गया। इसमें विष्णु भगवान के कई भक्तों ने आहुतियां देकर प्रभु का गुणगान किया। पूर्ण आहुति देने के बाद सर्वप्रथम भगवान विष्णु को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा लोगों के लिए सुबह 8:30 बजे खोल दिया गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
भंडारे में आसपास के कई इलाकों के साथ-साथ स्थानीय गांव से आए हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। नरसिंह मंदिर कमेटी के प्रधान मदन लाल, सरपंच अमरीक सिंह, विनोद सिंह ने बताया के हर वर्ष रथ खड़ा के उपलक्ष्य पर मंदिर में वार्षिक भंडारा आयोजित किया जाता है और यह प्रथा सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही है। कोहग गांव का प्राचीन ऐतिहासिक नरसिंह मंदिर राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीय समानता और भाईचारे का प्रतीक है। इस मंदिर की विशेषता यह है की मंदिर में विराजमान नरसिंह भगवान की पवित्र पिंडिंयों का पुजारी कोई पंडित या ब्राह्मण या साधु संत नहीं है बल्कि स्थानीय गांव का एक अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाला भगत परिवार है। इस परिवार के सदस्य सदियों से भगवान श्री नरसिंह की पूजा करते आ रहे हैं। यूं तो मंदिर में हर दिन कई लोग शीश झुकाते हैं, लेकिन रथ खड़े के दिन मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए कई अन्य इलाकों से भी भक्त पहुंचते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में मांगी गई मनोकामना को नरसिंह भगवान पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।