फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   development news

Kathua News: जखबड़ और बरनोटी में 1.90 करोड़ से बनेंगे दो पशु चिकित्सा औषधालय

विज्ञापन
development news
-पशु चिकित्सक को आवासीय सुविधा भी मिलेगी
विज्ञापन

-अब तक किराये की इमारत में चल रहे दोनों औषधालय


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। पशुपालन विभाग ग्रामीण इलाकों में दो चिकित्सा औषधालय बनाएगा। इसकी सरकार से मंजूरी मिल गई है। यह औषधालय पंचायत जखबड़ और बरनोटी में बनाएं जाएंगे। इस पर 1.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जहां लंबे समय से औषधालय किराये की इमारतों में चलाए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार प्रत्येक चिकित्सा औषधालय के निर्माण के लिए सरकार ने लगभग 95-95 लाख की राशि आवंटित की गई है। प्रत्येक चिकित्सा औषधालय की इमारत का निर्माण होगा। निचली मंजिल में कार्यालय, उपचार कक्ष, दवा कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष के अलावा स्टॉफ सदस्यों के बैठने के कक्ष होंगे। औषधालय के ऊपरी मंजिल पर पशु चिकित्सा सहायक सर्जन या पशु चिकित्सा सर्जन के लिए आवासीय सुविधा होगी। इन औषधालयों के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर पशुपालन किया जाता है। यह ग्रामीणों की आय का मुख्य स्रोत भी है। स्थानीय लोग अक्सर जनता दरबार में चिकित्सा औषधालय की मांग करते रहे हैं। उनकी मांग थी कि इन औषधालय में पशु चिकित्सा सर्जन की भी तैनाती की जाए ताकि जरूरत पड़ने पर मवेशियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि इन पशु चिकित्सा औषधालयों को भविष्य में 24 घंटे सुविधा प्रधान करने की विभाग की योजना है। इसलिए नए बनने वाले पशु चिकित्सा औषधालय में डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधा भी मुहिया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------------------------


जखबड़ पशु चिकित्सा औषधालय का तीन साल से काम लंबित

पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जखबड़ गांव में औषधालय निर्माण का कार्य तीन सालों से लटक रहा है। पहले औषधालय के लिए उपयुक्त भूमि न मिलने के कारण निर्माण लटकता रहा। अब राजस्व विभाग द्वारा उपयुक्त भूमि आवंटित कर दी गई है लेकिन औषधालय के डिजाइन को लेकर कार्य चल रहा है।

----------------------------------------
ग्रामीण इलाके में दोनों जगह पशु चिकित्सा औषधालय निर्माण की मंजूरी सरकार की ओर से मिल चुकी है। उम्मीद है कि जल्द इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इन सुविधाओं से पशु पालकों को पशुओं के उपचार, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध होंगी।

-डॉ. युगल किशोर, मुख्य पशुपालन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed