फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

धार महानपुर ब्लॉक में कच्चे मार्ग बने दलदल, ट्रैक्टर की सहायता से निकाले जा रहे फंसे वाहन

विज्ञापन
Development
धार महानपुर को जाने वाली खस्ताहाल सड़क, संवाद। - फोटो : KATHUA
बसोहली। उपमंडल बसोहली के पहाड़ी इलाकों में रोजाना हो रही बारिश के बाद कच्चे मार्ग दलदल में तब्दील हो रहे हैं। यहां आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है। पहाड़ी इलाका होने के कारण विकास के नाम पर बसोहली का बॉडीघाट इलाका आज भी पिछड़ा हुआ है। हालांकि, लोग इस सड़क को बनाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग को अनदेखा किया गया है।
विज्ञापन

धार झेंखर पंचायत के नायब सरपंच पवन सिंह गुलशन ने बताया कि जीरो मोड से लेकर धार महानपुर तक सड़क बनाने का काम चल रहा है। इस सड़क को बनाने का काम वर्ष 2015 में शुरू हुआ था, जिसे 2017 तक खत्म करना था। लेकिन, 2021 बीत जाने के बाद भी इस सड़क का काम अभी खत्म नहीं हुआ। कच्चे मार्ग पर कीचड़ होने से यहां यात्री वाहन फंसे रहे हैं। उन्हें ट्रैक्टरों की सहायता से बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, लोगों को भी यहां से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस पर पीएमजीएसवाई विभाग के एईई भारत गुप्ता ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। ठेकेदार इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कई और भी काम ले रखे हैं। विभाग के उच्च अधिकारियों ने ठेकेदार को इस संबंध में निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed