{"_id":"6106f1958ebc3e844928f673","slug":"development-kathua-news-jmu2406930129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल में भी न हो सकी टूटे सीवरेज के ढक्कन की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल में भी न हो सकी टूटे सीवरेज के ढक्कन की मरम्मत
विज्ञापन
शहर के वार्ड 16 में दुर्घटना को आमंत्रित करता सीवरेज का टूटा ढक्कन, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के वार्ड 16 और 19 में सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए बनाया गया डीप ड्रेन अब लोगों के लिए समस्या का बड़ा कारण बन गया है। दरअसल, सीवरेज के इस नाले पर लिंटर डाला गया था जो अब एक दशक बाद कई जगह से गिरता जा रहा है। हालात यह हैं कि गली के बीचोंबीच नाले पर कहीं गड्ढे, तो कहीं लिंटर के सरिए बाहर निकल आए हैं। जो लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं।
नगर परिषद से लेकर सीवरेज विभाग के चक्कर लगाते-लगाते अब लोग थक चुके हैं। अलग-अलग जनसमस्याओं के निदान के लिए बनाए गए ग्रिवेंस सेल में भी समस्या जस की तस फाइलों में ही पड़ी है। शहर के वार्ड 16 की ओल्ड यूनिवर्सिटी लेन में लोगों ने मामले पर कड़ा रोष जताया है। गली के बीचोंबीच बने सीवरेज का करीब डेढ़ साल से टूटा ढक्कन लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है। जिसकी न तो कोई विभाग सुध ले रहा है, और न ही जनप्रतिनिधि इसे ठीक कराने के लिए आगे आ रहे हैं। जिसके चलते लोगों में रोष बढ़ रहा है।
---------------------------
पिछले डेढ़ साल से लोगों के लिए मुसीबत बने सीवरेज के ढक्कन को ठीक कराने के लिए लोग नगर परिषद से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, समस्या हल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
ओपी भगत
--------------------------
सीवरेज का समाधान करने के लिए बनाए गए नाले की गुणवत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि न तो इस पर अधिक ट्रैफिक है, और न ही कोई भार। फिर भी नाले का लिंटर खुलता जा रहा है, और कई जगह तो सरिए बाहर आ चुके हैं।
यशपाल
---------------------------
पिछले एक साल से ज्यादा से चली आ रही इस समस्या का समाधान करने के लिए न पार्षद ने कोई पहल की है और न ही नगर परिषद ने। कुछ समय पूर्व नगर परिषद के प्रधान ने भी मोहल्ले के दौरे के दौरान इसे देखा था। इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अश्विनी कुमार
----------------------------
वार्ड में बना नाला सीवरेज डिवीजन ने बनाया था। इसकी मरम्मत के लिए नगर परिषद साढ़े चार लाख का टेंडर भी निकाल चुका है। उम्मीद है कि जल्द लोगों की समस्या का समाधान होगा।
नरेश शर्मा, प्रधान, नगर परिषद कठुआ