{"_id":"68a37f0ee241455096076793","slug":"dengue-sting-five-new-patients-found-number-of-positive-patients-reaches-19-kathua-news-c-201-1-knt1006-123162-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू का डंक... पांच नए मरीज मिले, 19 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू का डंक... पांच नए मरीज मिले, 19 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या
Tue, 19 Aug 2025 12:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ की माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के पांच और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नए सामने आने वाले मामलों में कठुआ शहर से 46 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बालक, 45 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवा और 19 वर्षीय युवती शामिल है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी नए सामने आए डेंगू पॉजिटिव मरीज पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जिसके बाद उनकी जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि इसके बाद पॉजिटिव पाए गए मरीजों के घरों के आसपास विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। जहां टीम ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव करने के साथ लोगों को बचाव के बारे में जागरूक किया है।
उधर, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और मच्छरदानी का प्रयोग करें। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और त्वचा पर चकत्ते शामिल हैं। किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।