फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dengue positive figure reached 81 in the district

जिले में डेंगू पॉजिटिव का आंकड़ा 81 पहुंचा

विज्ञापन
Dengue positive figure reached 81 in the district
गोविंदसर पंचायत में दवा का छिड़काव करवाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिलें में डेंगू का डंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले के 18 और लोगों को डेंगू की पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर जिले में डेंगू का डंक लगे लोगों का आंकड़ा 81 पहुंच गया है। सरकारी आंकड़ों से इस सीजन में जिले में एक मौत डेंगू के चलते हो चुकी है। मेडिसिन ओपीडी में आने वाले हर तीसरे व्यक्ति को संदिग्ध बुखार की शिकायत है। जिसके बाद डॉक्टर उन्हें डेंगू, सीबीसी जांच की सलाह दे रहे हैं। उधर, जीएमसी कठुआ में लगातार बढ़ रहे जांच के लोड के बीच जहां रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है, वहीं लोग आनन फानन में निजी लैब से जांच करवाने को भी मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में सामने आए डेंगू के नए मामलों में से छह मामले एक बार फिर गोविंदसर गांव से ही हैं। डेंगू के नए मामले हटली मोड़, शहर के वार्ड छह, वार्ड दस, नहालपुर, पटेलनगर, पुलिस लाइन कठुआ, पारलीवंड कठुआ, सावन चक, वार्ड नंबर 21, जंगलोट और पल्ली मोड़ इलाकों से चिह्नित हुए हैं। डेंगू का धीरे धीरे पूरे शहर में फैलता जा रहा है। रिपोर्ट आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया विंग की टीमों को एंटी लारवा स्प्रे में लगा दिया है। बुधवार को भी टीमों ने शहर के वार्ड दस में एंटी लारवा स्प्रे किया। साथ ही जगह जगह पोस्टर चस्पाकर जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम बुधवार को गोविंदसर गांव में पहुंची और यहां स्कूली बच्चों को जागरूक करते हुए गांव में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों से भी बातचीत करते हुए उन्हें भी डेंगू से बचाव के उपायों को अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed