फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   dengu news

Kathua News: डेंगू खत्म नहीं हुआ, 17 नए मरीज मिले, अब बिखरे कचरे से मलेरिया का बढ़ा खतरा

विज्ञापन
dengu news
-सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल, गंदगी के ढेरों पर मच्छरों की भरमार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू का डंक अभी कम नहीं हुआ है। बुधवार को भी 17 नए मामले सामने आए हैं। ऊपर से चार दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जगह-जगह बिखरी गंदगी से मच्छरों की भरमार हो गई है। इससे अब मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। आम लोगों में हर गली मोहल्ले में बिखरे कचरे को लेकर चिंता है।
जानकारी के अनुसार जिले में अब तक डेंगू के पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 578 तक पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 483 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। लिहाजा एक्टिव मरीजों की संख्या 91 है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सामने आए 17 मामलों में कठुआ शहर के तीन मरीज है जबकि शेष 14 जिले के ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के एक्टिव डेंगू मरीजों में 7 को जीएमसी कठुआ में जबकि अन्य को दवा देकर घर भेज दिया है। दूसरी तरफ रविवार से शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के चौक-चौराहों पर कचरा बिखरा है। प्रतिदिन 40 टन कचरा निकालने वाले शहर में अभी तक इसे हटाने की पहल नही हो पाई है। इससे उठने वाली सड़ांध भी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं गलियों में जमा होने वाले कचरे को लोगों ने अब जलाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

..............................
स्वास्थ्य विभाग लोगों को हर परिस्थिति में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए तैयार है। जहां तक सफाई से जुड़ी समस्या की बात है तो इसे नगर परिषद और प्रशासन ने ही हल करना है। लगातार बढ़ने वाले कचरे से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की संभावना रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन को इस बारे में पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजय रैणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
--------------------------------------------
लोगों को डेंगू से बचाने के लिए विभाग की 12 टीमें घर-घर जा रही हैं। जहां लोगों को बचाव की जानकारी देने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवाया जा रहा है। मास सर्वे में बुखार की शिकायत वाले मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
-सोहनलाल, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed