फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration by tying a black band in the program of the representatives of the government

सरकार के प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration by tying a black band in the program of the representatives of the government
हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को भी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर्स एंड लैंड डोनर्स एसोसिएशन के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने ऐलान किया कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नही किया तो आने वाले दिनों में अस्थायी कर्मचारी सरकार केे प्रतिनिधियों के कार्यक्रम स्थल पर काली पट्टियां बांध कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले कई सालों से अपनी मांग उठा रहे अस्थायी कर्मचारियों की सरकारों द्वारा सुध नही ली गई। केंद्र की मोदी सरकार से उन्हें काफी उम्मीद थी लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि गत 24 फरवरी से अस्थायी कर्मचारियों ने एक फिर से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए हड़ताल शुरू की है, लेकिन अभी तक न सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनकी समस्या सुनने के लिए नहीं आया है। ऐसे में अस्थायी कर्मचारियों के पास ऐसे नेताओं को काले झंडे दिखाने और विरोध करने के अलावा कोई चारा नही बच रहा है। जम्मू कश्मीर में अबकी बार पचास पार का नारा देने वाली भाजपा का अस्थायी कर्मचारी अबकी बार लखनपुर के पार करने के नारे से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के जिला प्रधान शिव नारायण सिंह ने कहा कि विभाग में वर्षों से सेवा दे रहे अस्थायी कर्मचारियों का न बकाया वेतन दिया जा रहा है और न ही उन्हें नियमित करने के लिए सरकार कोई नीति बना रही है। जिसके कारण दो दशक से ज्यादा सेवा देने वाले कर्मचारियों को जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद उम्मीद थी कि अब उनकी दशा में सुधार करने के लिए सरकार कोई बड़ी घोषणा करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नही हुआ है। प्रदर्शन में नरिंदर सिंह, राम गोपाल, धर्मपाल, राज कुमार, मोहम्मद साबिर, जितेंद्र शर्मा, रोमी शर्मा, सुरजीत सिंह, जगदीश सिंह, पूर्ण चंद, बलबीर कुमार, बिट्टू कुमार आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed