फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration against hike in cooking gas prices

रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against hike in cooking gas prices
रसोई गैस के मूल्य में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से शहर के वार्ड सात में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

पार्टी नेता एसके भंडारी ने कहा कि पहले ही पेट्रोल और डीजल के साथ दालों और खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे लोगों के घरों का बजट खराब है। अब रसोई में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस के दामों पर भी इजाफा कर केंद्र सरकार ने साबित कर दिया है कि उसे लोगों के हित से कोई लेना देना नही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत पहले ही सौ रुपये के पार हो गई है। वहीं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों पर भी कोई नियंत्रण नहीं दिखाई दे रहा है। लोगों को राहत की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने अब गैस के दाम फिर से बढ़ा दिए। इसका खामियाजा सबसे ज्यादा गरीबों को उठाना पड़ेगा। प्रदर्शन में शामिल सोमराज ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को निशुल्क सिलिंडर देकर सरकार ने एक तरह से नशे की लत लगाई है, जो अब पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बाजार में दाल, सब्जी, मसाले, तेलों सहित जरूरत के हर समान पर लगातार महंगाई की मार पड़ती जा रही है। अब रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर सरकार ने गरीबों को मारने पर तुली हुई है। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से बने हालात में लोगों का दो वक्त का निवाला भी मुश्किल हो गया है और भाजपा के कार्यकर्ता मोदी सरकार के गुणगान करने में ही लगे हुए है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि महंगाई के इस दौर में केंद्र की मोदी सरकार का रवैया गरीबों के प्रति ऐसा ही रहा तो आने वाले चुनावों में देश की बहुसंख्यक आबादी उसे सबक सिखाने से भी पीछे नही रहेगी। लिहाजा सरकार रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed