फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to solve drinking water problem

पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग

विज्ञापन
Demand to solve drinking water problem
कठुआ। वार्ड 16 में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान न होने के कारण लोगों को लगातार परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के शिष्टमंडल ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से जल्द समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को जलशक्ति विभाग के कार्यालय पहुंचे अर्जुन कुमार ने कहा कि उनके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति के लिए विभाग गंभीर नहीं है। वार्ड में पांच-पांच ट्यूबवेल होने के बाद भी पाइप लाइन न होने के कारण मोहल्ले के लोगों को आज भी पानी ढोना मजबूरी बना हुआ है। वहीं रघुवीर सिंह ने कहा कि मोहल्ले में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान करने के लिए वह गत दिनों डीसी से मिले थे। जिस पर डीसी ने तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करने के लिए जलशक्ति विभाग को निर्देशित किया था। इसके बाद भी अब तक कार्यवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी नेता एसके भंडारी ने सरकार पर लोगों की समस्या के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए नए-नए कर तो लगा रही है। लेकिन सुविधाएं देने में पूरी तरह से नाकाम नजर आ रही है। एक ओर केंद्र सरकार हर घर को नल देने की बात कर रही है वहीं मुख्य शहर में अभी तक लोगों को नल से मिलने वाला पानी नसीब नही हुआ है। आज उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से मिलकर जब तक पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं होती तब तक टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग की है। विभाग के अधिकारियों उन्हें आश्वासन दिया है कि वीरवार से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed