फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to sack Sarpanch, Panch sitting on hunger strike

सरपंच को बर्खास्त करने की मांग, भूख हड़ताल पर बैठे पंच

विज्ञापन
Demand to sack Sarpanch, Panch sitting on hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठे पथवाल पंचायत के वार्ड सात से पंच भारत भूषण और साथ में अन्य लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
हीरानगर। पथवाल पंचायत के पंचों ने सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर वीरवार को बीडीसी अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए । उन्होंने कहा बीडीसी चेयरमैन फ्लोर टेस्ट कराने में देरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंच सुरेश शर्मा ने कहा पंचायती राज एक्ट के तहत फरवरी से हम सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पंचायत के 11 पंचों में से 10 ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, लेकिन करवाई कोई नहीं हो रही है। पहले भी हमने इस मांग को लेकर बीडीओ कार्यालय के बाहर आमरण अनशन किया। जिसे एसडीएम राकेश शर्मा ने खत्म कराते हुए आश्वासन दिया था कि जल्द मसले का हल करवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमारे संघर्ष के बाद ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पंचायत के विकास कार्यों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद जिला पंचायत अधिकारी ने बीडीओ को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने लिए बीडीसी चेयरमैन को पत्र लिखने को कहा। उन्होंने बताया इसके बाद बीडीओ ने 30 सितंबर को पत्र लिखा जिसमें पंचायती राज एक्ट का हवाला देते हुए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की अपील की। लेकिन अभी तक बीडीसी चेयरमैन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के आधार पर फ्लोर टेस्ट नहीं कराया गया तो वह आमरण अनशन शुरू करेंगे। हड़ताल में पंच भारत भूषण, पंच लाल सिंह, पंच नीरज शर्मा, पंच नसीब चंद आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट में बर्खास्त करने का प्रावधान हुआ तो जरूर करेंगे
बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया ने कहा कि एक्ट के मुताबिक सरपंच को बर्खास्त करने का प्रावधान हुआ तो यह कार्रवाई जरूर होगी। लेकिन नए एक्ट के बारे में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं है, जैसे ही उसकी कॉपी मुझे मिलेगी उस हिसाब से आगे की कार्रवाई होगी। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार करने में देरी लगने की वजह सरकारी छुट्टियां रही हैं। जल्द ही पूरा मैटर तैयार कर पंचों के साथ दो दिनों बाद संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed