फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to repair bad road

बदहाल मार्ग को दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
Demand to repair bad road
बसोहली। त्रिलोचन नाथ महादेव मंदिर से सटी और गायत्री शक्तिपीठ रामेश्वर धाम ट्रस्ट बसोहली और पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए व्यू प्वाइंट और शांति घाट की ओर जाने वाली गली बदहाल स्थिति में है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गली दिन-ब-दिन बदहाल स्थिति में पहुंच रही है। इस गली में लगाई गई टाईले भी उखड़ चुकी है। गली में फैली कंकरीट से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश में तो यहां से गुजरना और भी ज्यादा कठिन हो जाता है। यह एकमात्र रास्ता रंजीत सागर झील से सटे व्यू प्वाइंट की ओर जाता है, जिसे पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की माने तो आज तक इस गली में टाईलो को बिछाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा नहीं कहा गया है और न ही इसके लिए कोई प्रोजेक्ट रखा गया है। बीडीसी अध्यक्ष सुषमा जमवाल ने बताया कि लिंक रोड से लेकर पलाही के शांति घाट तक करीब एक किलोमीटर का दायरा है, जहां मार्ग को बनाने और रिपेयर करने की जरूरत है जिसे प्लान में दिया गया है। आगामी करीब दो माह के भीतर इसका काम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed