फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to open fire station in Basohli

बसोहली में दमकल केंद्र खोलने की मांग की

विज्ञापन
Demand to open fire station in Basohli
बसोहली। अग्निशमन केंद्र न होने से बसोहली और क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते वर्षों में क्षेत्र में कई आगजनी की घटनाएं पेश आ चुकी है, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद भी बसोहली में अग्निशमन केंद्र नहीं खोला जा रहा है। स्थानीय अंकित शर्मा, चमेल सिंह, बिशाल कनोत्रा, राजेंद्र महाजन, सुनील सोनी, चंद्रमोहन शर्मा, तिलक राज आदि ने बताया कि बीते समय में बसोहली बनी सड़क पर परगना मोड़ से कुछ दूरी पर, झेंखर के पपराल इलाके में और बीते वर्ष जंगलों में भी आग लगने से अमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंच चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग लोग पिछले दो वर्ष से कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बसोहली में अगर कहीं भी आग लगने की घटना हो जाती है तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी कठुआ से बुलाई जाती है और उसे बसोहली पहुंचने में लगभग ढाई से 3 घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में जब तक अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचता है तो वहां काफी देर हो चुकी होती है और सब कुछ जलकर जल चुका होता है। नागरिकों ने बताया कि बसोहली में अग्निशमन वाहन व केंद्र स्थापित होने से पूरे क्षेत्र को इसका लाभ मिल सकता है। बसोहली के साथ धार महानपुर, बसोहली बनी व महानपुर इलाके लगते हैं जिन का केंद्र बिंदु बसोहली बनता है, लिहाजा बसोहली में अग्निशमन केंद्र व वाहन होने से इन सभी क्षेत्रों को इसका लाभ मिलेगा और समय की भी बचत होगी। एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है इसके लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया था जिसके बाद फायर ब्रिगेड द्वारा सर्वे भी किया गया है, बसोहली के लिए अग्निक्षमन वाहन आवंटित किया जा रहा है, वहीं महानपुर अन्य स्थानों पर भी इस संदर्भ में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed