{"_id":"6169d8ec216a4116e711a5e4","slug":"demand-to-open-bank-branch-kathua-news-jmu245858427","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक शाखा खोलने की मांग किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक शाखा खोलने की मांग किया
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट तहसील के उच्चापिंड में लोगों ने बैंक शाखा खोलने की मांग की। पंच सुरेश कुमार ने बताया कि उच्चापिंड, वडडू, आलड तरपड, वावनु, झडु पोगरनं गांव के करीब पांच हजार लोगों के खाते जम्मू-कश्मीर बैंक में है।
जिन्हें लेन-देन के लिए जेके बैंक नगरोटा गुजरु या गुड़ा कल्याल लगभग नौ किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
सरपंच पूरन चंद ने कहा कि शाखा खोले जाने की क्षेत्र के लोग लंबे समय से माग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई है। लोगों ने बताया कि नगरोटा गुजरु और गुडा कल्याल बैंक दूर होने के कारण वृद्ध लोग वहा आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि उच्चापिंड में बैंक की शाखा खोलने से कई लोगों को राहत मिलेगी