{"_id":"679e7cd89e062e12e40a2089","slug":"demand-for-repair-of-handpump-kathua-news-c-201-1-knt1008-117037-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तीन माह से खराब हैंडपंप की मरम्मत करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तीन माह से खराब हैंडपंप की मरम्मत करवाने की मांग
विज्ञापन
किशनपुर पंचायत के वार्ड 6 में खराब पड़ा हैंड पंप। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। किशनपुर पंचायत के वार्ड छह में भूजल विभाग की ओर से लगाया गया हैंडपंप तीन महीने से खराब पड़ा है। लोगों ने विभाग से हैंडपंप की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की है।
स्थानीय अनिल, शोरी लाल, सुदेश और प्रदीप ने बताया कि वार्ड छह के ज्यादातर लोग इसी हैंडपंप पर पेयजल के लिए निर्भर हैं जिन्हें पिछले तीन महीनों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को गांव में लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में कई बार भूजल विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने मांग की कि हैंडपंप को ठीक करवाया जाए ताकि 300 से अधिक आबादी को राहत मिल सके।
कोट..
समस्या संज्ञान में आई है, जल्द खराब हुए हैंडपंप को ठीक करवा दिया जाएगा।
- अरुण देव सिंह कनिष्ठ अभियंता भूजल विभाग