फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for driving passenger vehicles on the road

सड़क पर यात्री वाहन चलाने की मांग

विज्ञापन
Demand for driving passenger vehicles on the road
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे कोटी गांव सहित अन्य आसपास के गांवों के लोगों ने कोटी सड़क पर यात्री वाहन चलाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की राशि खर्च किए जाने के बाद सड़क का निर्माण किया गया था और करीब 8 वर्ष पूर्व गांव उपमंडल मुख्यालय से सड़क संपर्क से जुड़ा था। लोगों ने कहा कि इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक सरकार की ओर से गांव के लिए कोई भी यात्री वाहन नहीं चलाया गया है। इसके चलते कई लोगों को पैदल ही उपमंडल मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकारी अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने कहा कि अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि उपमंडल मुख्यालय से 9 किलोमीटर लंबी सड़क पर जल्द से जल्द कोई यात्री वाहन चलाया जाए। जिससे कोटी, नगर कमेटी के वार्ड 1, काला डबर, लरदेई, बडोला, बरनाल, गलूगट सहित अन्य कई गांव के करीब 3000 लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed