फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for construction of canal on the basis of old survey canal

पुराने सर्वे के आधार नहर पर नहर का निर्माण करवाए जाने की मांग

विज्ञापन
Demand for construction of canal on the basis of old survey canal
कठुआ। उज्ज कनाल के निर्माण के लिए भूमि को चिन्हित करने की प्रक्रिया के तहत जारी कार्य का बरवाल के लोगों ने विरोध जताया है। शुक्रवार को डीसी राहुल यादव से मिलने पहुंचे लोगों ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि नहर के निर्माण से सैकड़ों परिवार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे बसपा प्रदेश अध्यक्ष सोमराज मजोत्रा ने कहा कि नहर के निर्माण के लिए एक दशक पूर्व सर्वे किया गया था। जिस स्थान से नहर को गुजरने के लिए जगह का चयन किया गया था। वहां पर कोई भी निर्माण नहीं है। गांव के ही कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में अब नहर के पुराने सर्वे को बदल कर ऐसी जगह से निकालने का प्रयास किया जा रहा है जिससे सैकड़ों गरीब परिवार पूरी तरह से उजड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर गरीबों को मकान बना कर दे रही है। वही इस तरह के निर्माण लोगों को बेघर कर सकते हैं। लिहाजा प्रशासन को लोगों की इस समस्या को देखते हुए पुराने सर्वे के आधार पर ही नहर के निर्माण को मंजूरी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

शिष्टमंडल की समस्या सुनने के बाद डीसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। ताकि विकास कार्य भी ना प्रभावित हो और लोगों को बेघर होने से भी बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed