{"_id":"60e897f38ebc3e9eaf2deb78","slug":"delimitation-commission-kathua-news-jmu239114481","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन आयोग से मिला शिष्टमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन आयोग से मिला शिष्टमंडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। जम्मू में शुक्रवार को बिलावर के बग्गन ब्लॉक की चेयरमैन नीशा देवी की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल ने परिसीमन आयोग के पदाधिकारियों से भेंट की। ब्लॉक चेयरमैन के साथ अन्य कई सरपंचों ने इस अवसर पर परिसीमन अधिकारियों से मांग की कि दूरदराज बिलावर उपमंडल की चार पंचायतों को बिलावर विधानसभा क्षेत्र में जोड़ा जाए।
नीशा देवी ने कहा कि बिलावर मुख्यालय से दियौता, अपर धार डूगनू, लोअर धार डुगनू और हौटारे पंचायतें 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इनका मौजूदा विधानसभा क्षेत्र बसोहली इनसे 40 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर है। काम पड़ने पर लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इसलिए, परिसीमन के जरिए इन पंचायतों को बिलावर में जोड़ा जाए।
अपनी मांग लेकर आए शिष्टमंडल की बात सुनने के बाद जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग के कमिश्नर के के शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस मामले में पहले पूरा संज्ञान लेंगे, फिर इस पर कोई फैसला लेंगे। इस अवसर पर सरपंच कुलदीप कुमार, आदि भी मौजूद रहे।