{"_id":"61c0cf647c5a3203e9688d9b","slug":"delhi-and-lucknow-teams-won-kathua-news-jmu250234815","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और लखनऊ की टीमों ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और लखनऊ की टीमों ने हासिल की जीत
विज्ञापन
स्पोर्टस स्टेडियम में जारी पुलिस मॉटियर्स क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर के स्पोर्टस स्टेडियम में 10वीं पुलिस मॉर्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2021 के दूसरे दिन प्रतियोगिता के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच कठुआ डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन और लाइफ केयर क्रिकेट क्लब लखनऊ और दिन का दूसरा मुकाबला लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली और जम्मू कश्मीर पुलिस कठुआ के बीच खेला गया। साफ मौसम में खेले गए दोनों मुकाबलों के दौरान काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैच का आनंद लेने के लिए मैदान में जमा रहे।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन के सुबह के सत्र में पहला मैच कठुआ डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन और लाइफ केयर लखनऊ क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर कठुआ की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इस दौरान कठुआ के खिलाड़ियों के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते लाइफ केयर लखनऊ क्रिकेट क्लब को मात्र 121 रन संख्या पर रोक दिया। लाइफ केयर क्रिकेट क्लब लखनऊ के मुख्य बल्लेबाज रितेश रहे। जिन्होंने 51 गेंदों में सबसे अधिक 46 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 3 चौकों के साथ 1 छक्का और सोहराब ने 16 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर नाबाद रहे। 122 के लक्ष्य का पीछा करते हुए कठुआ डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन की टीम मैच की पहली पारी की तरह ही अपने प्रदर्शन में स्थायित्व नही ला पाई और पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना पाई। इस तरह लाइफ केयर लखनऊ ने 13 रन से मैच जीत लिया और टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा थे। जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर की शानदार गेंदबाजी में 10 रन देकर 06 विकेट हासिल किए। जिन्हें बाद में मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन का दूसरा मैच लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब और जेकेपी कठुआ के बीच खेला गया जिसमें लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकेपी कठुआ दिए गए लक्ष्य का पीछा करने में असमर्थ रहे और 13.4 ओवर में ऑल आउट हो गए और केवल 55 रन बना सकी। जिसके कारण लाल बहादुर शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली को 113 रनों से बड़ी जीत हासिल हुई। इस मैच के दौरान सबसे अधिक रन बनाने के वाले बल्लेबाजों में कौशल पहले स्थान पर रहे। जिन्होंने 40 गेंदों में 8 चौकों के साथ 53 रन बनाए वहीं, अंकुश त्यागी ने 21 गेंदों में 05 चौकों के साथ 31 रन बनाए, जबकि शरद को 04 ओवर के शानदार स्पेल में 14 रन देते हुए 4 मुख्य विकेट और 1 मेडेन ओवर करने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।