{"_id":"5f6110b38ebc3efba54a5fa8","slug":"decision-kathua-news-jmu2187600140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में रेत-बजरी और अन्य निर्माण सामग्री के दाम निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में रेत-बजरी और अन्य निर्माण सामग्री के दाम निर्धारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में प्रशासन ने रेत-बजरी और अन्य निर्माण सामग्री के दाम तय कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकों में मंथन और मंजूरी के बाद डीसी ओम प्रकाश भगत ने मंगलवार को खनन सामग्री के दाम निर्धारित किए। ये दाम पहली बार तय किए गए हैं। जानकारी के अनुसार नए दाम के बाद उपभोक्ताओं पर जहां बोझ बढ़ने जा रहा है, वहीं मकान बनाना भी अब महंगा हो जाएगा। कच्चे माल के दाम जिले में पहली बार निधार्रित किए गए हैं। इसमें लाइसेंस धारकों का मुनाफा, जीएसटी, लोडिंग, कैरियेज भी शामिल है।
एसआरओ 302 के रूल 11 और सरकारी रूल छह के आदेश के तहत जिला उपायुक्त ने लाइसेंस धारकों के लिए ये दाम निधार्रित किए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को अधिकतम इसी दाम पर यह निर्माण सामग्री का सामान उपलब्ध हो सके। इस संबंध में लगातार प्रदेश सरकार की ओर से भी निर्देश दिए जा रहे थे। जारी आदेश के अनुसार रेत के दाम लोडिंग, कैरियेज और जीएसटी के साथ प्रति सौ सीएफटी 413 रुपये होंगे। वहीं बजरी के दाम प्रति सौ सीएफटी 465, बौल्डर (बड़ा पत्थर) के दाम 393 और नाला मक्क के दाम 425 रुपये निधार्रित किए गए है। लोगों को दाम को लेकर पेश आ रही दिक्कतों को देखते हुए जिला माइनिंग विभाग के निदेशक ने भी जिला प्रशासन को दाम निर्धारण के लिए लिखा था। माइनिंग विभाग के जिला अधिकारी ने बताया कि पहली बार ई ऑक्शन के बाद कच्चे माल के दाम निधार्रित किए गए हैं।