{"_id":"681675d0f0d5c1bb660b70d3","slug":"ddc-member-distributed-certificates-to-35-local-youth-kathua-news-c-201-1-knt1008-119818-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीडीसी सदस्य ने 35 स्थानीय युवाओं को बांटे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीडीसी सदस्य ने 35 स्थानीय युवाओं को बांटे प्रमाण पत्र
Sun, 04 May 2025 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 04 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर के बाद प्रमाण पत्र दिखाते प्रतिभागी और जिला विकास परिषद सदस्य। संवाद
- फोटो : kathua
नगरोटा के काह गांव में छह दिवसीय सामान्य ईडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
रामकोट। नगरोटा ब्लॉक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से सामान्य उद्यमशीलता विकास के तहत छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जिला विकास परिषद सदस्य ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले 35 स्थानीय युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डीडीसी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास और समर्पण के साथ उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए एसबीआई आरएसईटीआई और स्थानीय सहकारी संस्थाओं की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। संवाद